सीमा पार से 50 से अधिक टेररिस्ट हैं कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में- सेना का खुलासा, आतंकी शिवरों में बना रखे हैं ठिकाना

जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर के एक गांव के पास वन क्षेत्र में छिपे दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मंगलवार की सुबह मार गिराया, जिससे नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास 27 घंटे तक चली मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या तीन हो गई है।

जम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकी हमलों में तेजी देखी गई है। कई इलाकों में लगातार सुरक्षाबल, आतंकियों का एनकाउंटर कर रहे हैं। सेना के कई जवान भी शहीद हो चुके हैं। अब सेना ने एक बड़ा खुलासा किया है। सेना ने दावा किया है कि सीमा पार से 50-60 आतंकी कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में हैं।

End of Feed