देश

Haryana Election: निर्वाचन आयोग ने हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस के आरोपों को किया खारिज, कह दी ये अहम बात

haryana assembly elections: चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव में धांधली के आरोपों को खारिज किया है साथ ही कांग्रेस से एक अहम बात भी कही है।

Image

निर्वाचन आयोग ने हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस के आरोपों को किया खारिज

KEY HIGHLIGHTS
  • निर्वाचन आयोग ने हरियाणा चुनाव में अनियमितता से संबंधित कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया
  • कहा कि पार्टी पूरे चुनाव नतीजों की विश्वसनीयता के बारे में उसी तरह का संदेह पैदा कर रही है
  • निर्वाचन आयोग कांग्रेस से आग्रह करता है कि पार्टी की लंबी और शानदार रुतबे के अनुरूप ठोस कदम उठाए

Haryana Assembly Elections: निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अनियमितता से संबंधित कांग्रेस के आरोपों को मंगलवार को खारिज कर दिया और कहा कि पार्टी पूरे चुनाव नतीजों की विश्वसनीयता के बारे में उसी तरह का संदेह पैदा कर रही है, जैसा उसने अतीत में किया था।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे एक पत्र में आयोग ने कहा, 'किसी राष्ट्रीय राजनीतिक दल से इस तरह की उम्मीद नहीं की जाती है। आयोग देश में चुनावी लोकतंत्र को बनाए रखने और मजबूत करने में राजनीतिक दलों के सुविचारित नजरिये की गंभीरता की सराहना करता है और आश्वासन देता है कि वह समय पर शिकायत निवारण के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।'

आयोग ने कहा कि 'एक बार फिर' उसे उसका उल्लेख करने के लिए मजबूर होना पड़ा कि किसी भी वैधानिक चुनावी कदम से समझौता किए जाने का 'कोई सबूत नहीं’’ होने के बावजूद कांग्रेस चुनाव नतीजों की विश्वसनीयता के बारे में उसी तरह का संदेह पैदा कर रही है, जैसा उसने अतीत में किया था।

'पार्टी की लंबी और शानदार रुतबे के अनुरूप ठोस कदम उठाए'

साथ ही, पत्र में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग कांग्रेस से आग्रह करता है कि वह अपने दृष्टिकोण में बदलाव करने के लिए पार्टी की लंबी और शानदार रुतबे के अनुरूप ठोस कदम उठाए। आयोग ने कहा कि इस तरह के 'तुच्छ और निराधार' संदेह उस स्थिति में परेशानी पैदा करने की क्षमता रखते हैं, जब मतदान और मतगणना जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया जारी होती है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article