देश

Train News: हरिद्वार में ट्रेन उड़ाने की साजिश, हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर रख दिया डेटोनेटर

जीआरपी हरिद्वार के मुताबिक हरिद्वार जीआरपी को मुरादाबाद रेलवे मंडल के कंट्रोल रूम से इस डेटोनेर के बारे में सूचना मिली थी इसमें बताया गया था कि मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर प्लांट किया गया है।

Image

हरिद्वार में ट्रेन उड़ाने की साजिश (फाइल फोटो)

उत्तराखंड में हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर रखने के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने यहां बताया कि रविवार रात हरिद्वार जीआरपी को मुरादाबाद रेलवे मंडल के नियंत्रण कक्ष से मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर पड़े होने की सूचना मिली । जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर डेटोनेटर बरामद कर लिया।

हरिद्वार जीआरपी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी अशोक को पकड़ा गया। फुटेज में वह संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर टहलता दिखाई दे रहा था।

उन्होंने बताया कि अशोक के पास से पुलिस को कई डेटोनेटर भी बरामद हुए हैं । आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । डोभाल ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article