देश

मुंबई के 50 से ज्यादा अस्पतालों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कई बड़े हॉस्पिटल शामिल- सूत्र

मुंबई के 50 से ज़्यादा अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। जिनमें जसलोक अस्पताल, रहेजा अस्पताल, सेवन हिल अस्पताल, कोहिनूर अस्पताल, केईएम अस्पताल, जेजे अस्पताल, सेंट जॉर्ज अस्पताल और कई अन्य अस्पताल शामिल हैं।

Image

मुंबई के 50 से ज़्यादा अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं (फाइल फोटो)

Photo : PTI

मुंबई के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन धमकियों के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर आ गई है और सभी जगह जांच कर रही है। अभी तक इन अस्पतालों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

मुंबई के किन-किन अस्पतालों को मिली धमकी

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई के 50 से ज़्यादा अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। जिनमें जसलोक अस्पताल, रहेजा अस्पताल, सेवन हिल अस्पताल, कोहिनूर अस्पताल, केईएम अस्पताल, जेजे अस्पताल, सेंट जॉर्ज अस्पताल और कई अन्य अस्पताल शामिल हैं।

मकसद का अभी तक नहीं चल पाया है पता

धमकी भरे ईमेल को VPN नेटवर्क का इस्तेमाल करके भेजे गए हैं। भेजने वाले की पहचान और धमकी का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। वीपीएन नेटवर्क की वजह से आरोपी तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

पहले मिले थे 41 एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी

इससे पहले देश के 41 हवाई अड्डों को मंगलवार को बम होने की धमकी वाले ई-मेल मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कई घंटों तक चलाए गए अभियान के बाद इनमें से प्रत्येक को अफवाह घोषित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक ये ई-मेल अपराह्न करीब 12.40 बजे हवाई अड्डों पर 'एक्सहुम्डयू888' नामक ई-मेल आईडी से प्राप्त हुए। हवाई अड्डों ने बम की धमकी मिलने के बाद आकस्मिक उपाय शुरू कर दिए, जांच की है और संबंधित बम खतरा आकलन समिति की सिफारिशों के बाद टर्मिनलों की तलाशी ली है। इन फर्जी धमकी भरे ई-मेल के पीछे 'केएनआर' नामक एक ऑनलाइन समूह का हाथ होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि समूह ने कथित तौर पर एक मई को दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को इसी तरह के ई-मेल भेजे थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article