महाकुंभ में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ के पार, कई देशों की जनसंख्या से ज्यादा

सरकार ने कहा कि केवल भारत और चीन की आबादी ही महाकुंभ में आ चुके श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में ज्यादा है। इसके विपरीत अमेरिका, इंडोनेशिया, पाकिस्तान और ब्राजील जैसे देश काफी पीछे हैं।

प्रयागराज में 13 जनवरी से प्रारंभ हुए महाकुंभ में गंगा और त्रिवेणी संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। मेला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक अकेले शुक्रवार के दिन शाम छह बजे तक 92.84 लाख लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया और अभी तक कुल 50.20 करोड़ से अधिक लोग डुबकी लगा चुके हैं।

mahakumbh (2)

महाकुंभ में डूबकी लगाने वालों की संख्या 50 करोड़ के पार

End of Feed