Viksit Bharat Sankalp Yatra: विकसित भारत संकल्प यात्रा में 10 करोड़ से अधिक लोग शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2024, 10:56 PM IST

Viksit Bharat Sankalp Yatra: विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने वालों की संख्या ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, इटली और दक्षिण अफ्रीका जैसे कुछ प्रमुख देशों की पूरी आबादी से भी अधिक है।

Viksit Bharat Sankalp Yatra: विकसित भारत संकल्प यात्रा ने आज एक बड़ा पड़ाव पार कर लिया। मात्र 50 दिनों की अल्प अवधि में 10 करोड़ से अधिक लोग यात्रा में शामिल हो चुके हैं। यह चौंका देने वाली संख्या विकसित भारत के साझा दृष्टिकोण के साथ देश भर के लोगों को एकजुट करने में यात्रा के गहरे प्रभाव और बेजोड़ क्षमता का संकेत देती है।

vikshit bharat yatra

विकसित भारत संकल्प यात्रा में 10 करोड़ से अधिक लोग शामिल

संयोग से, विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने वालों की संख्या ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, इटली और दक्षिण अफ्रीका जैसे कुछ प्रमुख देशों की पूरी आबादी से भी अधिक है। यात्रा को मिला व्यापक समर्थन विकसित भारत के निर्माण के प्रति नागरिकों के दृढ़ समर्पण को दर्शाता है।

End of Feed