Monsoon Update: 6 दिन पहले ही पूरे देश में पहुंचा मानसून, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 4, 2023, 11:22 AM IST

दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तारीख 8 जुलाई से लगभग एक सप्ताह पहले पूरे देश में पहुंच गया है। मानसून विशेष रूप से पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय है...

Weather Update: पूरे देश में मानसून का आगमन हो चुका है और अधिकतर राज्यों में झमाझम बारिश का दौर है। समय पर मानसून के पहुंचने से न सिर्फ गर्मी से राहत मिली है बल्कि इसने कई आशंकाओं को भी दूर किया है। देश में कुछ ही स्थान रह गए हैं जहां बारिश होना बाकी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में पहुंच गया है और राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। आईएमडी ने महाराष्ट्र, गोवा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और अन्य सहित कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।

एक सप्ताह पहले ही पहुंचा मानसून

समाचार एजेंसी एएनआई ने आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के हवाले से कहा, दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तारीख 8 जुलाई से लगभग एक सप्ताह पहले पूरे देश में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि मानसून विशेष रूप से पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय है, जहां अगले पांच दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा, दक्षिणी यूपी के मध्य भागों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में पूर्वी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 2 जुलाई से 7 जुलाई तक इस क्षेत्र में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटना जारी रहने की उम्मीद है।

End of Feed