West Bengal News: पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। उत्तर 24 परगना के बनगांव में यह ताजा घटना सामने आई है। इस मामले में भी पुलिस आरोपी प्रह्लाद दास को करीब 3-3:30 बजे के बीच जब क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन किया जा रहा था तभी आरोपी ने पुलिस के सर्विस रिवाल्वर लेकर पुलिस पर कुछ राउंड फायरिंग की। उसके बाद एक तालाब में कूदा और भागने की कोशिश की। तब पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी को लगी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रेप व मर्डर आरोपी एनकाउंटर में मारा गया (फाइल फोटो)
11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म और हत्या
पुलिस ने बताया कि 11वीं कक्षा की छात्रा शनिवार (24 अक्टूबर) रात को गाईघाटा में एक बाजार के पास आयोजित संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लापता हो गई थी। रविवार सुबह, स्थानीय लोगों को पड़ोस में रहने वाले एक दूर के रिश्तेदार के घर के पिछले हिस्से में उसका शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती जांच से पता चला है कि लड़की, जो अपने नाना-नानी के साथ रहती थी, शनिवार (24 अक्टूबर) रात करीब 10:30 बजे एक फोन कॉल आने के बाद कार्यक्रम से निकल गई थी। बाद में उसके साथ बलात्कार किए जाने और उसकी हत्या कर दिए जाने की घटना सामने आई। इसी मामले में प्रह्लाद दास को गिरफ्तार किया गया था।
