शहडोल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, CM मोहन यादव ने दी 357 करोड़ के 82 विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि शहडोल जिले में 357.71 करोड़ रुपये की लागत से 82 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है। इन परियोजनाओं में जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावासों में डोरमेट्री, शौचालय, स्नानगृह और सीसी रोड का निर्माण शामिल है। इसके अलावा विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और बाउंड्रीवॉल जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को शहडोल जिले के ब्यौहारी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने जनजातीय समाज के लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 357.71 करोड़ रुपये की लागत वाले 82 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 10 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम में उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों के विकास को लेकर सरकार की योजनाओं और आगामी घोषणाओं की जानकारी भी दी।

mohan yadav

मोहन यादव ने किया भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण।

शहडोल को मिले 357 करोड़ के विकास कार्य

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि शहडोल जिले में 357.71 करोड़ रुपये की लागत से 82 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है। इन परियोजनाओं में जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावासों में डोरमेट्री, शौचालय, स्नानगृह और सीसी रोड का निर्माण शामिल है। इसके अलावा विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और बाउंड्रीवॉल जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जयसिंह नगर को 291 करोड़ रुपये की लागत से बिजली की सुविधा मिलेगी। शहडोल सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

End of Feed