मोदी बॉलिंग डालेंगे, अमित शाह बैटिंग करेंगे और BJP के लोग फील्डिंग...वर्ल्डकप से पहले संजय राउत का तंज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2023, 11:17 AM IST

Sanjay Raut: संजय राउत ने कहा, इस देश में हर चीज में पॉलिटिकल इवेंट हो रहा है। जब से नरेंद्र मोदी की सरकार है, तब से चाहें किसी की मौत हो या खेल हो, हर जगह पॉलिटिकल इवेंट किया जा रहा है। यहां मृत्यु का भी इवेंट किया जाता है।

Sanjay Raut: अहमदाबाद में होने जा रहे क्रिकेट विश्वकप फाइनल मुकाबले का खुमार सिर चढ़ कर बोल रहा है। पूरा देश इस खिताबी मुकाबले को देखने के लिए बेताब है। मैच में टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं हो रही हैं। क्रिकेट फैंस की ओर से कहीं बड़ी स्क्रीन लगाई गई है तो कहीं हवन-पूजन का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में इस मुकाबले को यादगार बनाने के लिए BCCI की ओर से भी खास प्रबंध किए गए हैं।

Sanjay Raut

संजय राउत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई दिग्गज भी इस दौरान स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। ऐसे में विपक्ष की ओर से भाजपा पर क्रिकेट विश्वकप को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया गया है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने का कहना है कि आजकल देश में हर चीज में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। क्रिकेट में राजनीति लाने की जरूरत नहीं है।

End of Feed