वक्फ पर छिड़ी रार, संघ और मोदी सरकार जाएगी मुस्लिम समाज के द्वार, बनी ये रणनीति

पार्टी वृहद स्तर पर वक्फ कानून की जानकारी के लिए आउटरीच कार्यक्रम चलाएगी। इसको लेकर पूरी योजना भी बनाई गई है। जल्द ही इसको लेकर पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को दिशा निर्देश भी जारी किए जाएंगे...

Waqf Law: वक्फ कानून 8 अप्रैल को पूरे देश में लागू हो चुका है। इसको लेकर पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में विरोध भी हुआ। राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी दल इसे लेकर सरकार पर हमलावर हैं। ऐसे में बीजेपी अब इस बिल के खिलाफ चल रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए जानता के बीच जाएगी। बीजेपी ने इस बिल को मुस्लिम समाज के फायदे का बिल बताते हुए , इसके प्रचार-प्रसार की तैयारी करने में जुट गई है। इसके लिए बीजेपी मुख्यालय में बड़ी बैठक बुलाई।

BJP on Waqf law

वक्फ बिल पर बीजेपी की रणनीति

बीजेपी ने बिल के फायदों पर किया मंथन

वक्फ कानून देश भर में लागू कर दिया गया है। कई जगह इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। पश्चिमी बंगाल कें कुछ इलाकों में दंगा जैसे हालात हैं। सीएम ममता बनर्जी ने कानून को राज्य में लागू करने से मना कर दिया है। इस बीच बीजेपी ने इस बिल को मुस्लिम समाज के फायदे का बिल बताते हुए , इसके प्रचार-प्रसार की तैयारी करने में जुट गई है। इसके लिए बीजेपी मुख्यालय में बड़ी बैठक बुलाई। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय पदाधिकारी, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सभी प्रदेशों के नेता मौजूद रहे। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने इस कानून को बारीकी से सभी पदाधिकारियों को समझाया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी इस कानून को लेकर पार्टी के नेताओं को जानकारी दी ताकि पार्टी नेता जब आम लोगों को इस बिल का फायदा समझाने के लिए उतरे तो उनके पास हर उस सवाल का जवाब हो, जो समुदाय के द्वारा उनसे पूछा जा सकता है।

End of Feed