देश

आगरा की जामा मस्जिद में प्रतिबंधित जानवर का सिर मिलने पर भारी हंगामा, आरोपी मुस्लिम समाज का ही, पुलिस का फ्लैग मार्च

Agra Jama Masjid : आगरा में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भारी हंगामा और बवाल हुआ। मुस्जिद से बाहर निकलने के बाद नमाजियों ने जमकर नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को वहां से बाहर खदेड़ा। रिपोर्टों की मानें तो मस्जिद के भीतर एक झोले में जानवर का कटा हुआ सिर मिला था।

Image

आगरा की जामा मस्जिद के बाहर नमाज के बाद बवाल।

Agra Jama Masjid : आगरा में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भारी हंगामा और बवाल हुआ। मुस्जिद से बाहर निकलने के बाद नमाजियों ने जमकर नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को वहां से बाहर खदेड़ा। दरअसल, मस्जिद के भीतर एक झोले में प्रतिबंधित जानवर का कटा हुआ सिर मिला था। जानवर का यह सिर मस्जिद की हौज के पास पाया गया, जहां लोग वजू करते हैं। जानवर का कटा हुआ सिर मिलने पर मुस्लिम समाज में रोष फैल गया। मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने इसे सोची-समझी साजिश बताया है। सूचना मिलने पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानवर का सिर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने पांच घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ा

प्रतिबंधित जानवर के कटे हुए सिर को बोरे में भरकर मस्जिद के भीतर रख दिया गया था। नमाज पढ़ने के नमाजी जैसे ही मस्जिद के भीतर पहुंचे तो उन्होंने इसे देखा। यह देखते ही उनका शक समाज के दूसरे के वर्ग पर गया। तनाव बढ़ता देख पुलिस सक्रिय हुई और पांच घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित जानवर का सिर रखने वाला व्यक्ति भी मुस्लिम समाज का है। आरोपी का नाम नजरूद्दीन है जो कि मस्जिद के समीप रहता है।

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

प्रतिबंधित जानवर का सिर मिलने की जानकारी मस्जिद की इंतेजामिया कमेटी ने पुलिस को दी। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने 100 पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। इलाके में माहौल को शांत करने के लिए पुलिस को फ्लैग मार्च करना पड़ा। पुलिस का मानना है कि माहौल को खराब करने के लिए यह साजिश रची गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना में कई लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!