चीन से तनातनी के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला, LAC पर होगी 'प्रलय' बैलिस्टिक मिसाइलों की तैनाती

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 25, 2022, 11:44 PM IST

चीन से तनातनी के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सशस्त्र बलों के लिए करीब 120 प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों (Pralay ballistic missiles) की खरीद को मंजूरी दे दी है। साथ ही कहा है कि दुश्मन देशों की सीमाओं पर इन मिसाइलों को तैनात किया जाएगा।

नई दिल्ली: एक बड़े फैसले में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सशस्त्र बलों के लिए करीब 120 प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों (Pralay ballistic missiles) की खरीद को मंजूरी दे दी है जो उन्हें चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर तैनात करेगी। वर्तमान में प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलें 150 से 500 किलोमीटर तक के दुश्मनों ठिकानों को भेद सकती हैं। सीनयिर रक्षा सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय बैठक ने सशस्त्र बलों के लिए करीब 120 मिसाइलों को खरीदने और सीमाओं पर उनकी तैनाती को मंजूरी दे दी है।

Pralay ballistic missiles

प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल

इन बैलिस्टिक मिसाइलों की खरीद को देश की सुरक्षा के लिए एक बड़े निर्णय के तौर पर देखा जा रहा है, जिसकी अब ऐसी नीति है जो सामरिक भूमिकाओं में बैलिस्टिक मिसाइलों के उपयोग की अनुमति देती है। चीन और पाकिस्तान दोनों के पास बैलिस्टिक मिसाइलें हैं जो सामरिक भूमिकाओं के लिए हैं। सूत्रों ने कहा कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा विकसित मिसाइल को और विकसित किया जा रहा है और अगर सेना चाहे तो इसकी सीमा को काफी बढ़ाया जा सकता है।

End of Feed