मोदी सरकार की नीतियां हो रही कारगर, देश में एक्सट्रीम पॉवर्टी का हुआ द इंड; World Poverty Clock के आंकड़ों में सामने आई सच्चाई

The World Poverty Clock Report: भारत में अब एक्सट्रीम पॉवर्टी खत्म हो गई है। The World Poverty Clock की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में एक्सट्रीम पॉवर्टी 3 फीसदी से कम हो चुकी है। वहीं नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, 2013-14 में बहुआयामी गरीबी जो 29.17 प्रतिशत थी वह घटकर 2022-23 में मात्र 11.28 प्रतिशत रह गई है।

The World Poverty Clock Report: द वर्ल्ड पॉवर्टी क्लॉक की रिपोर्ट भारत के लिए सुकून देने वाली है। इस रिपोर्ट की मानें तो भारत में अब एक्सट्रीम पॉवर्टी 3 प्रतिशत से भी नीचे चली गई है। यानी कि अत्यधिक गरीबी की सीमा से भारत के लोग तेजी से बाहर आए हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की कुल जनसंख्या 143 करोड़ से ज्यादा है, जिसमें से 3.5 करोड़ के करीब लोग अत्यधिक गरीबी की सीमा में हैं जो कुल जनसंख्या का मात्र दो प्रतिशत के करीब है। इससे पहले नीति आयोग के द्वारा जारी आंकड़ों में भी बताया गया था कि 9 साल में 24.82 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा लोग अत्यधिक गरीबी की रेखा से बाहर निकले हैं।

India

भारत में तेजी से घट रही गरीबी

देश में लगातार हो रही गरीबों की संख्या कम

नीति आयोग की रिपोर्ट में यह भी दर्ज था कि 2013-14 में बहुआयामी गरीबी जो 29.17 प्रतिशत थी वह घटकर 2022-23 में मात्र 11.28 प्रतिशत रह गई है। रिपोर्ट में यह दर्शाया गया था कि तेज रफ्तार से गरीब राज्यों में गरीबी घटी है और इसकी वजह से आर्थिक असमानता में कमी आई है। अब ऐसे में द वर्ल्ड पॉवर्टी क्लॉक की रिपोर्ट की मानें तो भारत जैसे विशाल देश जहां कई तरह की विविधता है, इसके बावजूद भी गरीबी रेखा में आई कमी इस बात को दिखा रही है कि देश में लगातार गरीबों की संख्या कम हुई है।

End of Feed