देश

Bengaluru Blast Case: बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Bengaluru Blast Case Latest Updates in Hindi: बंगलूरू में स्थित रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट को लेकर राज्य सरकार और पुलिस एक्शन में हैं। इस मामले में शनिवार को ही चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Image

बम विस्फोट के सिलसिले में पूछताछ के लिए पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया।

Arrest in Bengaluru Blast Case: बेंगलुरु शहर के एक रेस्तरां में शुक्रवार को हुए कम तीव्रता वाले बम विस्फोट के सिलसिले में पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा के अधिकारी धारवाड़, हुब्बल्लि और बेंगलुरु से हिरासत में लिए गए चारों लोगों से विस्तार से पूछताछ कर रहे हैं। बेंगलुरु शहर आयुक्त बी दयानंद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को रामेश्वरम कैफे में हुए आईईडी विस्फोट के संबंध में जांच तेजी से जारी है। इस विस्फोट में 10 लोग घायल हुए हैं।

केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बढ़ाई गई सुरक्षा

बंगलूरू सिटी कमिश्नर बी. दयानंद ने कहा कि कई दल अब तक मिले विभिन्न सुरागों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की संवेदनशीलता और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए मीडिया से अपील की जाती है कि वह अटकलें न लगाए और सहयोग करे। इस बीच, पूरे राज्य में, खासकर केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को हुए विस्फोट के संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article