मोदी सरकार में जल्द हो सकता है कैबिनेट फेरबदल? युवा नेताओं से सहयोगियों तक, जानें क्या है चर्चा

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अब तक कई मंत्री 50 से 70 वर्ष के आयु वर्ग में हैं। ऐसे में पार्टी की अगली पीढ़ी के नेताओं को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी देने की संभावना को अहम माना जा रहा है।

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम के गठन के बाद अब मोदी सरकार की टीम में संभावित फेरबदल को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली के सियासी गलियारों में चर्चा है कि आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार में नए चेहरों को मौका देने के साथ-साथ क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की कवायद हो सकती है। हालांकि, कैबिनेट फेरबदल को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Modi Cabinet.

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है कैबिनेट फेरबदल | File photo, representational image

सूत्रों के मुताबिक, संभावित बदलाव में युवा चेहरों को सरकार में आगे लाने, वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव और NDA के सहयोगी दलों को अधिक प्रतिनिधित्व देने जैसे विकल्पों पर मंथन की चर्चा है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अब तक कई मंत्री 50 से 70 वर्ष के आयु वर्ग में हैं। ऐसे में पार्टी की अगली पीढ़ी के नेताओं को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी देने की संभावना को अहम माना जा रहा है।

End of Feed