देश

अंतरिक्ष मिशनों को मिलेगी रफ्तार, तीसरे लॉन्चपैड को मिली मोदी मंत्रिमंडल की मंजूरी; इतने करोड़ में होगा तैयार

Modi Cabinet Decisions: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसरो (ISRO) के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में 3,985 करोड़ रुपये की लागत से तीसरा प्रक्षेपण स्थल स्थापित करने को गुरुवार को मंजूरी दे दी। सरकार ने एक बयान में कहा कि इससे भविष्य के भारतीय मानव अंतरिक्ष उड़ान अभियानों के लिए प्रक्षेपण क्षमता भी बढ़ेगी।

Image

इसरो लॉन्चपैड (फोटो साभार: ISRO)

Modi Cabinet Decisions: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसरो (ISRO) के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में 3,985 करोड़ रुपये की लागत से तीसरा प्रक्षेपण स्थल स्थापित करने को गुरुवार को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी।

तीसरे प्रक्षेपण स्थल को मिली मंजूरी

इस परियोजना में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के 'अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण यानों' के लिए श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश में प्रक्षेपण बुनियादी ढांचे की स्थापना और श्रीहरिकोटा में दूसरे प्रक्षेपण स्थल के वास्ते एक अतिरिक्त प्रक्षेपण स्थल की परिकल्पना की गई है।

सरकार ने एक बयान में कहा कि इससे भविष्य के भारतीय मानव अंतरिक्ष उड़ान अभियानों के लिए प्रक्षेपण क्षमता भी बढ़ेगी। बयान में कहा गया कि तीसरे प्रक्षेपण स्थल को चार साल की अवधि के भीतर स्थापित करने का लक्ष्य है।

ISRO ने कही यह बात

इसरो ने 'एक्स' पर एक पोस्ट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने श्रीहरिकोटा स्थित इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में तीसरे प्रक्षेपण स्थल (TLP) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह अगली पीढ़ी के लॉन्च व्हीकल, भविष्य के मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशनों और एलवीएम-3 लॉन्च को बढ़ावा देने में सहायता करेगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!