Asteroid Hitting Earth: नासा के मुताबिक, पृथ्वी की ओर एक विशालकाय चट्टान तेजी से बढ़ रही है। एस्टेरॉयड 2022 CE2 जिसका आकार एक बहुमंजिला इमारत जैसा है, उसको लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है।
Asteroid Alert: एस्टेरॉयड 2022 CE2 आज पृथ्वी के करीब से गुजरने वाली है। इसका व्यास 370 फीट बताया जा रहा है और यह 47,721 किमी प्रति घंटे की चौंका देने वाली रफ्तार के साथ पृथ्वी के करीब से गुजरेगी। हालांकि, इसके आकार और गति की वजह से वैज्ञानिकों ने अपनी पैनी निगाह बनाई हुई है।
NASA: एस्टेरॉयड 2022 CE2 पृथ्वी से 42 लाख किमी की सुरक्षित दूरी से गुजरेगा। हालांकि, ब्रह्मांडीय दृष्टि से यह दूरी कम लग सकती है। बता दें कि एस्टेरॉयड 2022 CE2 सहित चारों आसमानी चट्टानें सुरक्षित दूरी से गुजर जाएंगी और किसी के भी पृथ्वी से टकराने की कोई संभावना नहीं है।
नासा ने 2025 AO2 क्षुद्रग्रह का भी अलर्ट जारी किया है जिसका व्यास 59 फीट बताया जा रहा है और वह एक मकान जितना है। 2025 AO2 क्षुद्रग्रह 17 जनवरी को 7.8 लाख किमी की सुरक्षित दूरी से गुजरेगा।
बाकी के दोनों एस्टेरॉयड 2024 YF2 और 2022 OB5 का आकार क्रमश: 53 और 18 फीट बताया जा रहा है और दोनों ही पृथ्वी के पास से गुजर जाएगा। 2024 YF2 एस्टेरॉयड 17 जनवरी को तो 2022 OB5 एस्टेरॉयड 18 जनवरी को पृथ्वी को नमस्ते कहते हुए सुरक्षित दूरी से गुजरेगा।