7 मई मॉक ड्रिल: क्या बैंक-स्कूल खुले रहेंगे, रोजमर्रा की सेवाएं रहेंगी चालू? जानिए हर सवाल का जवाब

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच ये फैसला लिया गया है ताकि लोग किसी भी तरह के हमले की स्थिति में तैयार रहें।

Mock drill of 7 May: पाकिस्तान से तनातनी के बीच हमले की स्थिति में बचने के उपायों के तहत बुधवार 7 मई को देश भर के 244 जिलों में मॉक ड्रिल का आयोजन होने जा रहा है। बुधवार को गृह मंत्रालय (MHA) के निर्देश पर 244 सिविल डिफेंस जिलों में राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल होने जा रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच ये फैसला लिया गया है ताकि लोग किसी भी तरह के हमले की स्थिति में तैयार रहें। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली को सक्रिय करना, नागरिकों को आत्मरक्षा में प्रशिक्षित करना और बचने के उपाय करने जैसे कई अभ्यास शामिल होंगे।

Mock drill

मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा

क्या-क्या असुविधाएं हो सकती हैं?

नागरिकों को अल्पकालिक बिजली कटौती, ब्लैकआउट सिमुलेशन, सायरन और कुछ सार्वजनिक में पाबंदी का सामना करना पड़ सकता है। हम आपको बता रहे हैं कि क्या इससे आपका रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो सकता है। क्या मॉक ड्रिल के कारण यातायात, दैनिक आवाजाही प्रभावित होगी? भले ही मॉक ड्रिल पूरे देश में किए जाएगा। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सार्वजनिक परिवहन प्रणाली, ट्रेन, बसें और उड़ानें सहित दैनिक सेवाएं निर्धारित समय पर चलती रहेंगी। हालांकि कहीं पहुंचने में कुछ देरी हो सकती है, या ट्रैफिक जाम लग सकता है, या सड़कें अस्थायी रूप से बंद हो सकती हैं।

End of Feed