देश

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इंडियन नेवी के साथ मालदीव का संयुक्त अभ्यास, मित्र देशों के नौसैनिकों ने भी लिया हिस्सा

India-Maldives: मालदीव नौसेना ने भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास शुरू किया है। इस दौरान भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स मेजर जनरल इब्राहिम हिल्मी से मुलाकात की।

Image

भारतीय नौसेना के साथ मालदीव का अभ्यास, डिफेंस फोर्स चीफ से अधिकारियों की मुलाकात

Photo : Twitter

Indian Navy: मालदीव नौसेना ने भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास शुरू किया है। मंगलवार को भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (MNDF) के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स मेजर जनरल इब्राहिम हिल्मी से मुलाकात की। दरअसल, मंगलवार को भारतीय नौसेना आईओएस सागर मालदीव पहुंचा। आईओएस सागर के कमांडिंग ऑफिसर ने मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (एमएनडीएफ) के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स मेजर जनरल इब्राहिम हिल्मी से मुलाकात की।

India-Maldives

India-Maldives

मित्र देशों के नौसैनिकों ने भी अभ्यास में लिया हिस्सा

ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद सलीम, कमांडेंट कोस्ट गार्ड और एमएनडीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारतीय जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे भारत और मालदीव के बीच मजबूत साझेदारी को बल मिला। नौसेना के मुताबिक, उनके इस जहाज में नौ मित्र देशों के 44 विदेशी नौसैनिक सवार हैं। इसका मकसद हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री संबंधों को मजबूत करना है। एमएनडीएफ कर्मियों सहित अंतरराष्ट्रीय चालक दल के साथ आईओएस सागर सामूहिक विकास और सहयोग की भावना से मालदीव के माले पहुंचा है। यहां नौ मित्र देशों के आईओएस सागर के बहुराष्ट्रीय चालक दल ने वरिष्ठ एमएनडीएफ नेतृत्व के साथ एक व्यावहारिक और समृद्ध बातचीत की।

India-Maldives

India-Maldives

पिछले महीने ही भारत ने 'पड़ोसी पहले' की नीति के तहत मालदीव के एक समुद्री जहाज को नया जीवन प्रदान किया था। इसके अंतर्गत मालदीव के क्षतिग्रस्त जहाज ‘हुरावी’ की भारतीय नौसेना की मदद से व्यापक मरम्मत की गई। हथियारों और सेंसर के रख-रखाव समेत जहाज को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की गई। मरम्मत के बाद यह समुद्री जहाज मालदीव रवाना कर दिया गया। जहाज की मरम्मत में करीब 4 महीने का समय लगा था। मालदीव के साथ बढ़ते समुद्री सहयोग की कड़ी में भारतीय नौसेना का ‘आईएनएस शारदा’ भी मालदीव पहुंचा है। यहां ‘आईएनएस शारदा’ मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास करेगा। यह अभ्यास 10 मई तक जारी रहेगा।

India-Maldives

India-Maldives

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह तैनाती भारत-मालदीव के बीच मजबूत रक्षा और समुद्री सहयोग का प्रमाण है। इस एचएडीआर अभ्यास का उद्देश्य भारतीय नौसेना और मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (एमएनडीएफ) के बीच अंतर-संचालन को बढ़ाना है। यह किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा के बाद आपदा प्रतिक्रिया समन्वय, खोज और बचाव अभियान, चिकित्सा सहायता, रसद सहायता, संयुक्त अभ्यास, प्रशिक्षण सत्र और सामुदायिक सहभागिता की कार्रवाइयों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article