लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में फिर बदलेगी सियासत, दिल्ली पहुंचे राज ठाकरे, NDA में हो सकते हैं शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2024, 06:41 AM IST

Raj Thackeray likely to join NDA: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ऐसे समय पर दिल्ली पहुंचे हैं जब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी दिल्ली में ही मौजूद हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आज बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात कर लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र की दो सीटों की मांग कर सकते हैं।

Raj Thackeray likely to join NDA: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर से हलचल शुरू हो गई है। खबर है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो सकते हैं। सोमवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे दिल्ली पहुंचे हैं। अटकले हैं कि वह यहां बीजेपी के बड़े नेताओं से मुकालात कर सकते हैं और महाराष्ट्र में दो लोकसभा सीटों की मांग कर सकते हैं।

Raj Thackeray

मनसे प्रमुख राज ठाकरे एनडीए में हो सकते हैं शामिल

सूत्रों का कहना है कि राज ठाकरे की नजर दक्षिणी मुंबई और शिरडी लोकसभा सीट पर है। वह ऐसे समय पर दिल्ली पहुंचे हैं जब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी दिल्ली में ही मौजूद हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ठाकरे और बीजेपी के अन्य नेताओं के बीच आज मुलाकात हो सकती है, जिसमें मनसे के साथ शीट शेयरिंग का फार्मूला तय होगा।

End of Feed