MLC Election Result: 'अंदाजा लगाइये कांग्रेस कितनी सीटों पर जीतीं', बैलेट पेपर का जिक्र कर PM मोदी ने कसा तंज

MLC Election Result 2026: चार राज्यों की विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन चर्चा में है। कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस गठबंधन ने सभी चार सीटें जीतीं, जबकि यूपी में बीजेपी को चार और सपा को दो सीटें मिलीं। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा, वहीं रविशंकर प्रसाद ने भी निशाना साधा।

MLC Election Result: बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर आज मतगणना हो रही है। इन चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहा है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में बीजेपी ने 11 में से चार सीटें जीती हैं, जबकि समाजवादी पार्टी (SP) को दो सीटें मिली हैं। बाकी सीटों पर मतगणना जारी है। कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में बीजेपी-जेडीएस गठबंधन ने चारों सीटें जीत ली हैं।

mlc election result (2)

एमएलसी इलेक्शन रिजल्ट को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना। PTI

बीजेपी के प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी को बधाई दी। वहीं, उन्होंने कांग्रेस पर तंज भी कसा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए और मतदान बैलेट पेपर से हुआ। उन्होंने सवाल किया कि अंदाजा लगाइए, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?

End of Feed