बिहार और महाराष्ट्र में MLC चुनाव आज, 13 सीटों पर मतदान; 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, यहां समझें समीकरण

MLC Election Bihar Maharashtra: बिहार की 8 और महाराष्ट्र की 5 विधान परिषद सीटों पर आज मतदान होगा, बिहार में 5.32 लाख मतदाता वोट करेंगे तो वहीं महाराष्ट्र में 182 उम्मीदवार मैदान में है।

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को होने वाले चुनाव में 5.32 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की इन सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी।जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है, उनमें पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

MLC Votings

प्रतीकात्मक फोटो

निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन आठ निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 5,32,847 मतदाता हैं। इनमें 3,86,199 पुरुष, 1,46,611 महिलाएं और 37 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

End of Feed