राम से जुड़ा नृत्य कार्यक्रम देख सीएम खट्टर ने तोड़ा प्रोटोकॉल, मंच से उठकर पहुंचे कलाकारों के पास, छुए पैर

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2024, 02:23 PM IST

गणतंत्र दिवस पर राम से जुड़ी प्रस्तुति देखने के बाद सीएम खट्टर ने कुछ ऐसा किया जिससे हर कोई हैरान रह गया। जानिए पूरा मामला।

ML Khattar: हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर ने करनाल में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान भगवान राम से जुड़ी नृत्य प्रस्तुति देखने के बाद आधिकारिक प्रोटोकॉल तोड़ दिया। प्रस्तुति देखने के बाद सीएम खट्टर खुद को रोक नहीं सके और मंच से नीचे आ गए। इस दौरान सुरक्षाकर्मी आगे बढ़े तो उन्होंने उन्हें हाथ का इशारा करके रोक दिया। इसके बाद खट्टर कलाकारों के बीच पहुंचे और भगवान राम की भूमिका निभा रहे कलाकार के पैर छुए।

CM Khattar

सीएम एमएल खट्टर

देखें वीडियो

इसे देख कलाकार सहित वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। इस दौरान खट्टर में कलाकारों से बातचीत भी की।

End of Feed