देश

गणतंत्र दिवस पर PM Modi ने पहनी जो पगड़ी, उसकी खासियत क्या? 10 सालों में हर बार बदला स्टाइल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2024, 02:08 PM IST

PM Modi Padagi: बांधनी प्रिंट की शुरुआत गुजरात में खत्रियों ने की थी। बांधनी शब्द का अर्थ होता है बांधना। खासकर यह कला राजस्थान में बहुत प्रसिद्ध है।

Image

बांधनी प्रिंट की पगड़ी में पीएम मोदी

Photo : Twitter

PM Modi Padagi: गणतंत्र दिवस हो या 15 अगस्त, प्रधानमंत्री मोदी की पगड़ी का स्टाइल हर बाद बदलता रहता है। इस बार 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भी प्रधानमंत्री ने जो पगड़ी पहनी उसकी भी खूब चर्चा हो रही है। पीएम मोदी की रंग-बिरंगी पगड़ी पर हर किसी की निगाहें टिकी रहीं। दरअसल, जो पगड़ी प्रधानमंत्री के सिर पर दिखाई दे रही है वह बांधनी प्रिंट की है। प्रधानमंत्री मोदी की पगड़ी लाल, पीले और गुलागी रंग की है, इसमें पीछे नीला रंग भी है।

बता दें, बांधनी प्रिंट की पगड़ी राजस्थान में काफी लोकप्रिय है। पीएम मोदी इस पगड़ी में काफी जंचते हुए दिखाई दिए। उन्होंने पगड़ी के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा भी पहना, उन्होंने ब्राउन रंग की जैकेट पहनी। आइए जानते हैं बांधनी प्रिंट की पगड़ी की खासियत।

बांधनी प्रिंट क्या है?

बांधनी प्रिंट की शुरुआत गुजरात में खत्रियों ने की थी। बांधनी शब्द का अर्थ होता है बांधना। खासकर यह कला राजस्थान में बहुत प्रसिद्ध है। इसके साथ ही दुनियाभर में लोग बांधनी प्रिंट को पसंद करते है। शादी-विवाह हो या अन्य कोई शुभ काम, इस प्रिंट की पगड़ी को खूब बांधा जाता है। बांधनी प्रिंट को टाई एंड डाई के इस्तेमाल से तैयार किया जाता है, इस प्रिंट को कपड़े को प्लीट्स ओर बाइडिंग में पिंच करके बनाया जाता है। यह प्रिंट, राजस्थान के अलावा गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी काफी लोकप्रिय है।

हर साल पीएम मोदी की पगड़ी रहती है खास

बता दें, प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय पर्वों पर हर साल कोई नई पोशाक पहनते है। इसके साथ ही उनकी पगड़ी भी विशेष चर्चा में रहती है। 15 अगस्त, 2023 गणतंत्र दिवस के मौके पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने बांधनी प्रिंट की पगड़ी ही पहनी थी। इससे पहले 26 जनवरी, 2023 को उन्होंने पीली और केसरिया पगड़ी पहनी थी। 15 अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगे रंग की पगड़ी पहनी थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article