कश्मीर में होगी मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता, लगेगा 140 देशों की सुंदरियों का जमावड़ा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 30, 2023, 10:08 AM IST

भारत लगभग तीन दशक के बाद इस प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। आखिरी बार देश ने इस कार्यक्रम की मेजबानी 1996 में की थी।

Miss World 2023 in Kashmir: 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता को लेकर एक बड़ी खबर आई है। यह वैश्विक प्रतियोगिता इस साल के अंत में कश्मीर में आयोजित किए जाने की योजना है। इसमें 140 देश भाग लेंगे। मई 2023 में यहां आयोजित जी20 बैठक की बदौलत मिस वर्ल्ड जैसा बड़ा आयोजन यहां किया जाएगा। इसका खुलासा मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में किया गया जिसमें मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्की, मिस इंडिया सिनी शेट्टी, मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना, मिस वर्ल्ड इंग्लैंड जेसिका गेगन, मिस वर्ल्ड अमेरिका श्री सैनी और मिस एशिया प्रिसिलिया कार्ला सपुत्री यूल्स मौजूद रहीं।

kashmir miss world

कश्मीर में होगा मिस वर्ल्ड-2023

करोलिना बिलावस्की ने कहा, कश्मीर में सब कुछ है और यह मिस वर्ल्ड जैसे आयोजन की मेजबानी के लिए सबसे अच्छी जगह है। मैं भारत की खूबसूरत जगहों, यहां की खूबसूरत झीलों को देखने के लिए बहुत आभारी हूं, सभी ने हमारा अच्छे से स्वागत किया है। हमें जो आतिथ्य मिला वह अद्भुत था। इस आयोजन में 140 देशों को भाग लेते देखना रोमांचक होगा। हर जगह की अपनी सुंदरता होती है, लेकिन यहां का आतिथ्य अद्भुत है।

End of Feed