Mirror Now ने नए भारत के लिए खबरों की नई परिभाषा गढ़ी: अगली पीढ़ी के दर्शकों के लिए बना मल्टी-इंटरेस्ट डेस्टिनेशन

भारत के प्रमुख ब्रॉडकास्ट नेटवर्क टाइम्स नेटवर्क ने अपने न्यूज चैनल Mirror Now को नए रूप और नई सोच के साथ लॉन्च किया है। यह बदलाव खास तौर पर उस नई पीढ़ी को ध्यान में रखकर किया गया है, जो अब सिर्फ एक तरह की खबर नहीं देखती, बल्कि हर तरह की जानकारी एक ही जगह चाहती है।

नई दिल्ली, 16 जून 2026: भारत के प्रमुख ब्रॉडकास्ट नेटवर्क टाइम्स नेटवर्क ने अपने न्यूज चैनल Mirror Now को नए रूप और नई सोच के साथ लॉन्च किया है। यह बदलाव खास तौर पर उस नई पीढ़ी को ध्यान में रखकर किया गया है, जो अब सिर्फ एक तरह की खबर नहीं देखती, बल्कि हर तरह की जानकारी एक ही जगह चाहती है। युवा, शहरी और डिजिटल भारत के दर्शकों के लिए तैयार किया गया Mirror Now अब सिर्फ न्यूज चैनल नहीं रहेगा, बल्कि ऐसी जगह बनेगा जहां खबरें, बिजनेस, संस्कृति, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और समाज से जुड़ी चर्चाएं एक साथ देखने को मिलेंगी।

mirror now

Mirror Now का नया रूप: नई पीढ़ी के लिए खबरों की नई दुनिया

अपने स्लोगन “One Channel. World of News” के साथ Mirror Now अब पारंपरिक खबरों से आगे बढ़कर दर्शकों को अलग-अलग विषयों की जानकारी देने वाला एक बड़ा प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में काम करेगा।

End of Feed