Shopian Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से प्रवासियों को निशाना बनाया गया है। एक प्रवासी ड्राइवर को आतंकियों ने सोमवार शाम को गोली मार दी है।
जम्मू-कश्मीर में प्रवासी मजदूर पर आतंकी हमला
ये भी पढ़ें- समझिए चीनियों के लिए कैसे कब्रगाह बनते जा रहा पाकिस्तान, जनता तो जनता अब नेता भी दिखाने लगे आंख
सेना ने इलाके को घेरा
प्रवासी ड्राइवर पर हमले के बाद सेना और अर्द्धसैनिक बल ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। इस हमले में प्रवासी शख्स घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली का रहने वाला है पीड़ित
रिपोर्टों के अनुसार, पीड़ित की पहचान परमजीत सिंह (ड्राइवर) के रूप में हुई है, जो दिल्ली का निवासी है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया।
हो चुके हैं कई हमले
हाल के महीनों में जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय व्यक्तियों पर यह नवीनतम हमला है। फरवरी में, श्रीनगर में कुछ अज्ञात आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में दो गैर-स्थानीय लोगों की मौत हो गई थी।
