मानसा के बाद गुरदासपुर में हत्या से हड़कंप, नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर मर्डर; गृह मंत्रालय ने मान सरकार से मांगी रिपोर्ट

MHA Seeks Punjab Report: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद, पंजाब के गुरदासपुर जिले के माड़ी पन्नवां गांव में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले तीन लोगों पर तस्करों के हमले का मामला सामने आया है।

MHA Seeks Punjab Report: केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के संज्ञान लेने के बाद पंजाब के गुरदासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। श्री हरगोबिंदपुर साहिब के माड़ी पन्नवां गांव में नशे के काले कारोबार का विरोध करने पर बेखौफ बदमाशों ने तीन लोगों पर कातिलाना हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में बिक्रमजीत सिंह नाम के युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी निशान सिंह और गुरमुख सिंह गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

Punjab drug menace

मानसा के बाद गुरदासपुर में नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर हत्या (फाइल फोटो)

ग्रामीणों के मुताबिक, इस गांव में नशा तस्कर खुलेआम घूमते थे, जिससे महिलाओं और युवतियों का गलियों से निकलना तक दूभर हो गया था। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और तस्करों को वहां नशा बेचने से रोका, तो बात बढ़ गई। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे 15 से अधिक बदमाशों ने लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में तीनों लोग लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

End of Feed