Bhubaneswar Metro Train: भुवनेश्वर में भी दौड़ी मेट्रो ट्रेन, होंगे 20 स्टेशन, 5900 करोड़ रुपए मंजूर

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 8, 2023, 11:07 AM IST

Bhubaneswar Metro Train: देशभर के कई राज्यों की राजधानी की तरह ओडिशा के भुवनेश्वर में भी मेट्रो ट्रेन दौड़ाने की प्लानिंग बन गई है। अगले साल यानी 2024 की जनवरी से इसपर काम शुरू होगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आधारशिला रखेंगे।

Bhubaneswar Metro Train: देशभर के कई राज्यों की राजधानी में मेट्रो ट्रेन चल रही है। बहुत से राज्य ऐसे हैं जहां इस प्लानिंग चल रही है। इस क्रम में ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर भी है। यहां मेट्रो प्रोजेक्ट तैयार हो चुकी है। अब निर्माण का काम शुरू करना शेष रह गया है। इसी बीच खबर आई कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अगले साल एक जनवरी को भुवनेश्वर मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखेंगे। त्रिसुलिया स्क्वायर से भुवनेश्वर एयरपोर्ट तक बनाई जाने वाली इस मेट्रो रेल परियोजना में कुल 20 स्टेशन होंगे।

Bhubaneswar Metro Rail Project, Metro Train in Bhubaneswar

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में भी मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भुवनेश्वर मेट्रो रेल परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पटनायक ने मेट्रो रेल से जुड़ी 5900 करोड़ रुपए से अधिक की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को भी मंजूरी दे दी है। जिसे ओडिशा सरकार वहन करेगी। एक अधिकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री एक जनवरी 2024 को इस परियोजना की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए डीपीआर को मंजूरी दे दी।

End of Feed