मेटा पर हिंदू संगठनों के साथ भेदभाव का आरोप, वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस के वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद, CM से दखल देने की मांग

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस-2026 के प्रचार से जुड़े वीडियो बार-बार हटाने का आरोप लगा है। आयोजन समिति ने इसे हिंदू संगठनों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया बताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हस्तक्षेप की मांग की है।

Meta Row: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की कंटेंट मॉडरेशन नीति को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस-2026 के प्रचार से जुड़े वीडियो बार-बार हटाने का आरोप लगा है। आयोजन समिति ने इसे हिंदू संगठनों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया बताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हस्तक्षेप की मांग की है। आयोजन समिति का आरोप है कि पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से विश्वभर के हिंदुओं को सम्मेलन में शामिल होने की अपील करने वाला वीडियो दो बार हटाया गया था।

meta

मेटा पर हिंदू संगठनों के साथ भेदभाव का आरोप।

समिति ने अपने आरोप में कहा है कि शिकायत और संबंधित अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद वीडियो बहाल किया गया, लेकिन मेटा की ओर से इसे हटाने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। अब 17 नवंबर को एक बार फिर सम्मेलन के प्रचार से जुड़ा वीडियो इंस्टाग्राम से हटा दिया गया है। इस वीडियो में पिछले वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस में शामिल हो चुके एक युवा प्रतिभागी ने अपने अनुभव साझा करते हुए दुनिया भर के हिंदू युवाओं से मुंबई में होने वाले सम्मेलन में शामिल होने की अपील की थी।

End of Feed