देश

Sambhal News: हिन्दू महासभा के सदस्यों ने संभल के शाही जामा मस्जिद में पूजा करने की मांग की

Sambhal Shahi Jama Masjid News: एसडीएम ने बताया कि 'हमारे द्वारा यह कहा गया कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आप वहां अपना पक्ष रखें, यदि न्यायालय की ओर से कोई आदेश दिया जाता है तो हम सहयोग करेंगे।'

Image

संभल शाही जामा मस्जिद

Sambhal Shahi Jama Masjid: हिंदू महासभा का सदस्य होने का दावा करने वाले लोगों के एक समूह ने शुक्रवार को संभल की शाही जामा मस्जिद में पूजन-हवन करने की अनुमति नहीं मिलने के बाद स्थानीय उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के कार्यालय में ‘हवन’ किया।सूत्रों ने बताया कि महासभा के सदस्यों ने संभल की शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर करार देते हुये वहां शुक्रवार को पूजा और हवन करने की अनुमति मांगी थी।

संभल की एसडीएम वंदना मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि हिंदू महासभा का सदस्य होने का दावा करने वाले कुछ लोग नयी दिल्ली से यहां आए थे, और उन्होंने शाही जामा मस्जिद में हवन एवं पूजन करने की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा, 'उन लोगों को वहां पूजन और हवन करने की अनुमति नहीं दी गयी, तो उन्होंने एसडीएम कार्यालय के बाहर हवन करने का विकल्प चुना और क्षेत्र को 'देवभूमि' घोषित कर वहीं हवन शुरू कर दिया।'

यह पूछे जाने पर कि क्या उन लोगों ने वहां नमाज रोकने की भी बात कही है, उन्होंने कहा, 'इस बात को उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा है, जिसे उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा।' हिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम दिल्ली से अपने साथियों के साथ हरिहर मंदिर में यज्ञ करने आए थे, लेकिन हमें एसडीएम कार्यालय पर रोक लिया गया।'

अग्रवाल ने कहा, 'फिर हमने यही (एसडीएम कार्यालय में) हवन किया और हमने कहा कि हमें वहां पूजा करने की अनुमति दी जाए। अगले शुक्रवार को हम फिर आयेंगे।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article