Meghalaya Elections: खेल विभाग का स्टेडियम में पीएम मोदी की रैली को अनुमति देने से इनकार, भाजपा भड़की

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 20, 2023, 11:02 AM IST

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रितुराज सिन्हा ने कहा कि वह इस बात से हैरान हैं कि कैसे एक स्टेडियम को उद्घाटन के दो महीने बाद ही प्रधानमंत्री की रैली के लिए अधूरा और अनुपलब्ध घोषित किया जा सकता है।

मेघालय में चुनावी गहमागहमी के बीच पीएम मोदी की रैली को इजाजत नहीं देने को लेकर सियासी घमासान मचा गया है। मेघालय खेल विभाग ने तुरा के पीए संगमा स्टेडियम में भाजपा की रैली को अनुमति नहीं दी है। इस रैली में पीएम मोदी पहुंचने वाले हैं। पीए संगमा स्टेडियम दक्षिण तुरा में मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत आता है। खेल विभाग का कहना है कि स्टेडियम में निर्माण कार्य के चलते भाजपा की रैली को अनुमति नहीं दी गई है।

PM Modi

मेघालय में चुनावी गहमागहमी

भाजपा ने जताई नाराजगी

भाजपा ने इस घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर राज्य में भाजपा की लहर को रोकने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी को शिलांग और तुरा में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने वाले हैं।

End of Feed