राहुल के आवास पर 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं की बैठक, उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार, SIR सहित इन मुद्दों पर चर्चा

यह बैठक उस दिन हो रही है, जब राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित हेरफेर का विषय आंकड़ों के साथ मीडिया के सामने रखा और आरोप लगाया कि "वोट चोरी" का यह मॉडल देश के कई निर्वाचन क्षेत्रों में लागू हो रहा है।

Meeting At Rahul Gandhi Residence: विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के 25 घटक दलों के 50 नेताओं की बैठक गुरुवार को राहुल गांधी के आवास पर शुरू हो गई, जिसमें उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए साझा उम्मीदवार की संभावना, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), मतदाता सूची में कथित धांधली और अमेरिका द्वारा लगाए 50 प्रतिशत टैरिफ पर चर्चा की जाएगी। राहुल गांधी के आवास '5 सुनहरी बाग रोड' पर आयोजित बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और कई अन्य नेता उपस्थित हैं।

Meeting At Rahul Residence

राहुल के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक (PTI)

राहुल ने चुनाव आयोग पर लगाया वोट चोरी का आरोप

यह बैठक उस दिन हो रही है, जब राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित हेरफेर का विषय आंकड़ों के साथ मीडिया के सामने रखा और आरोप लगाया कि "वोट चोरी" का यह मॉडल देश के कई निर्वाचन क्षेत्रों में लागू हो रहा है। मुख्य विपक्षी दल बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण के विषय पर संसद में चर्चा की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से नारेबाजी कर रहे हैं, जिससे गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

End of Feed