पहलगाम आतंकी हमले के बीच पीएम मोदी के आवास पर हुई CCS की अहम बैठक, ढाई घंटे चली मीटिंग, क्या फैसला हुआ?

अमित शाह पहलगाम का दौरा करने के बाद दिल्ली लौटे और सीसीएस बैठक के लिए पीएम आवास पहुंचे। जानिए बैठक का अपडेट...

CCS Meeting Amid Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बीच पीएम मोदी के आवास पर सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट (CCS) की बैठक खत्म हो गई है। बैठक करीब ढाई घंटे तक चली। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय नेता मौजूद थे। अमित शाह पहलगाम का दौरा करने के बाद दिल्ली लौटे और सीसीएस बैठक के लिए पीएम आवास पहुंचे। कयास लग रहे हैं कि इस बैठक में आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन का फैसला हो सकता है।

CCS

पीएम मोदी के आवास पर सीसीएस मीटिंग

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में तय हुआ कि इस मामले पर पाकिस्तान को कूटनीतिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान की साजिश के सबूत दिए जाएंगे। इस मामले पर कुछ ही देर में विदेश मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस होगी।

End of Feed