मीडिया को लोकतंत्र के जिम्मेदार स्तंभ के रूप में कार्य करना चाहिए', बोले IB मिनिस्टर

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 16, 2023, 10:32 PM IST

IB Minister Anurag Thakur on Media: केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'ऐसे विमर्श को चुनौती देना, झूठ को उजागर करना और यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि सच्चाई कायम रहे।'

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसे कुछ 'व्यक्ति और मीडिया संस्थान' हैं जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार करते हैं।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मीडिया को लोकतंत्र के एक जिम्मेदार स्तंभ के रूप में कार्य करना चाहिए और फर्जी विमर्श को सामने लाना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'हमारे राष्ट्र के हितों की रक्षा करना और भारत विरोधी ऐसे विचारों को जगह देने से बचना आवश्यक है, जो हमारी एकता और अखंडता को खतरे में डाल सकते हैं।'

End of Feed