MEA PC: शहजाद भट्टी आतंकी नेटवर्क पर भारत का पाकिस्तान को जवाब, कहा- वैश्विक समुदाय समझे आतंकवाद की गंभीरता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के संभावित भारत दौरे, इंडोनेशिया में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जारी प्रदर्शनों समेत कई मुद्दों पर भारत का रुख स्पष्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश को अतिरिक्त ऊर्जा आपूर्ति के अनुरोध, अफगानिस्तान के साथ भारत के संबंधों, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत की चुनावी व्यवस्था पर टिप्पणी और उत्तर प्रदेश-जापान निवेश बैठक पर भी बात की।

शहजाद भट्टी आतंकी नेटवर्क को लेकर पाकिस्तान के बयान पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आतंकवाद बेहद गंभीर मुद्दा है और भारत इसे पूरी गंभीरता से लेता है। भारत चाहता है कि वैश्विक समुदाय ऐसे कृत्यों की गंभीरता को समझे। विदेश मंत्रालय का ये बयान साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में आया। इस दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के संभावित भारत दौरे, इंडोनेशिया में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जारी प्रदर्शनों समेत कई मुद्दों पर भारत का रुख स्पष्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश को अतिरिक्त ऊर्जा आपूर्ति के अनुरोध, अफगानिस्तान के साथ भारत के संबंधों, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत की चुनावी व्यवस्था पर टिप्पणी और उत्तर प्रदेश-जापान निवेश बैठक पर भी बात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल।

शहजाद भट्टी आतंकी नेटवर्क पर पाकिस्तान को भारत का जवाब

इस दौरान शहजाद भट्टी आतंकी नेटवर्क को लेकर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर भी विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की। रणधीर जायसवाल ने कहा कि आतंकवाद बेहद गंभीर मुद्दा है और भारत इसे पूरी गंभीरता से लेता है। जायसवाल ने कहा कि भारत ने आतंकवाद, खासकर सीमा पार आतंकवाद, के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई को मजबूत करने के लिए वर्षों से प्रयास किए हैं। उन्होंने साफ कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी और इस खतरे को खत्म करने के लिए जो भी जरूरी कदम होंगे, भारत उन्हें उठाता रहेगा।

End of Feed