ऑपरेशन सिंदूर: जंग पर उतारू पाकिस्तान, भारत ने हर हमले को किया नाकाम, MEA ने सबकुछ बताया

सीमा पर तनाव के बीच आज विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें पाकिस्तान की चाल और उसके इरादे के बारे में सबकुछ बताया।

Operation Sindoor: पाकिस्तान में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला उठा है और भारत-पाक के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने आतंकी ठिकानों पर हमला किया, लेकिन पाकिस्तान अब जंग पर उतर आया है। उसने भारत के 15 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। इसी को लेकर आज विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें पाकिस्तान की चाल और उसके इरादे के बारे में सबकुछ बताया।

MEA

भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल

पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह आज भी विक्रम मिसरी के साथ प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रहीं। कर्नल सोफिया ने कहा, 07-08 मई 2025 की रात को पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई सैन्य ठिकानों अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, नाल, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, फलोदी, उत्तरलई और भुज को ड्रोन और मिसाइलों के माध्यम से निशाना बनाने की कोशिश की। इन हमलों को इंटीग्रेटेड काउंटर यूएएस ग्रिड और अन्य एयर डिफेंस सिस्टम्स द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया। इनका मलबा अब कई स्थानों से बरामद किया जा रहा है, जो पाकिस्तानी हमले को साबित करता है।

End of Feed