देश

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर 'जय हिंद यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, देश के सभी राज्यों में देगी एकजुटता का संदेश

Jai Hind Yatra: देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ऑपरेशन सिंदूर के बाद एकजुटता व्यक्त करने के लिए 9 मई को देश भर के सभी राज्यों में 'जय हिंद यात्रा' आयोजित कर सकती है।

Image

ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में कांग्रेस देशभर में 'जय हिंद यात्रा' शुरू करेगी

Photo : ANI

Operation Sindoor: कांग्रेस पार्टी ऑपरेशन सिंदूर के बाद एकजुटता व्यक्त करने के लिए 9 मई को देश भर के सभी राज्यों में 'जय हिंद यात्रा' आयोजित कर सकती है। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुटता दिखाने के लिए कल देश भर में सभी प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) इकाइयों में 'जय हिंद यात्रा' आयोजित करेगी। इससे पहले दिन में बुधवार की सुबह भारत के सैन्य अभियान के बाद पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव पर राजनीतिक नेताओं को जानकारी देने के लिए एक सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया। सर्वदलीय बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया।

सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए विपक्ष के कई दिग्गज नेता

गुरुवार को केंद्र ने संसद भवन में ऑपरेशन सिंदूर पर सर्वदलीय बैठक बुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजनीतिक दलों को सीमा पार आतंकवाद पर भारत की कार्रवाई की जानकारी दी। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। इस बीच, भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद, जिसमें पाकिस्तान के अंदर नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया था। पाकिस्तान ने 7 मई की रात को कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल कर सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया। इन्हें इंटीग्रेटेड काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बेअसर कर दिया गया। इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं जो पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं। भारतीय वायुसेना की एस-400 सुदर्शन चक्र वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को कल रात भारत की ओर बढ़ रहे लक्ष्यों पर दागा गया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article