देश

Operation Sindoor: दिल्ली हवाई अड्डे पर फिर 90 उड़ानें हुई रद्द; ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार का बड़ा फैसला

Delhi Airport: गुरुवार को दिल्ली हवाई अड्डे से आगमन और प्रस्थान के लिए निर्धारित कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डे के सूत्रों ने कहा कि इन 90 रद्द उड़ानों में 46 घरेलू प्रस्थान और 33 घरेलू आगमन उड़ानें शामिल थी जबकि इसमें पांच अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और 6 अंतरराष्ट्रीय आगमन उड़ानें भी शामिल थी।

Image

हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कई उड़ानें रद्द

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण गुरुवार को दिल्ली हवाई अड्डे से आगमन और प्रस्थान के लिए निर्धारित कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डे के सूत्रों ने कहा कि इन 90 रद्द उड़ानों में 46 घरेलू प्रस्थान और 33 घरेलू आगमन उड़ानें शामिल थी जबकि इसमें पांच अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और 6 अंतरराष्ट्रीय आगमन उड़ानें भी शामिल थी। रद्द की गई ये उड़ानें सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच निर्धारित थीं। जानकारी के अनुसार, इन सभी उड़ानों को भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर के बाद रद्द किया गया है।

केंद्र सरकार के अनुसार, उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत के 21 हवाई अड्डे 10 मई तक बंद रहेंगे। उत्तर भारत के कई प्रमुख शहरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के तहत, भारत भर के कई हवाई अड्डों को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट, अकासा एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइनों की कई उड़ानें रद्द और पुनर्निर्धारित की गई हैं। बुधवार को स्पाइसजेट ने उत्तर भारत के 6 हवाई अड्डों से उड़ान संचालन रद्द करने की घोषणा की थी क्योंकि पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच हवाई अड्डे बंद कर दिए गए थे।

उड़ान संचालन 10 मई के लिए रद्द

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की गई अपनी यात्रा सलाह में, स्पाइसजेट ने कहा कि लेह, श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, कांडला और धर्मशाला हवाई अड्डे वर्तमान में बंद हैं, और इन शहरों से सभी उड़ान संचालन 10 मई को सुबह 5:29 बजे तक निलंबित रहेंगे। इससे पहले, इंडिगो ने हवाईअड्डे के बंद होने के संबंध में विमानन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए 10 मई तक उत्तर, उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के 11 शहरों में अपने उड़ान संचालन को रद्द कर दिया था। इंडिगो ने अपने यात्रा परामर्श में कहा कि श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट प्रभावित शहर हैं जहां उड़ान संचालन 10 मई को सुबह 5:29 बजे तक रद्द कर दिया गया है।

भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद, जिसमें पाकिस्तान के अंदर नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया था, पाकिस्तान ने 7 मई की रात को कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। उत्तरी और पश्चिमी भारत में अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। इन हमलों को एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बेअसर कर दिया गया। इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं जो पाकिस्तानी हमलों को साबित करते हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें