मायावती ने अपने छोटे भाई आनन्द कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल को बनाया BSP का राष्ट्रीय समन्वयक

Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायावती एक्शन मोड में हैं। पहले उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब भतीजे के बाद मायावती की गाज अपने भाई पर गिरी हैं। उन्होंने आनंद कुमार को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटा दिया है। मायावती ने नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी रणधीर बेनीवाल को सौंपी है।

Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने अपने छोटे भाई आनन्द कुमार के स्थान पर दल के वरिष्ठ नेता रणधीर बेनीवाल को पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी दी है। मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बुधवार को यह ऐलान करते हुए कहा कि काफी लम्बे समय से निस्वार्थ सेवा व समर्पण के साथ कार्यरत बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द कुमार, जिन्हें अभी हाल ही में नेशनल कोआर्डिनेटर (राष्ट्रीय समन्वयक) भी बनाया गया था, ने पार्टी के हित के मद्देनज़र एक पद पर रहकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसका स्वागत है।

Mayawati

णधीर बेनीवाल बने BSP के राष्ट्रीय समन्वयक

रणधीर बेनीवाल को नेशनल कोआर्डिनेटर की नई ज़िम्मेदारी दी गयी

मायावती ने आगे कहा कि ऐसे में आनन्द कुमार पहले की ही तरह बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए सीधे मेरे दिशा-निर्देशन में पूर्ववत अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाते रहेंगे। अब उनकी जगह उप्र के ज़िला सहारनपुर निवासी रणधीर बेनीवाल को नेशनल कोआर्डिनेटर की नई ज़िम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार, अब रामजी गौतम, राज्यसभा सासंद व रणधीर बेनीवाल ये दोनों बीएसपी नेशनल कोआर्डिनेटर के रूप में सीधे तौर पर मेरे दिशा-निर्देशन में देश के विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारियों को संभालेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि ये लोग पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

End of Feed