Mayawati on Akhilesh:अखिलेश यादव पर भड़की मायावती, बीजेपी को लेकर अपने गिरेबान में झांकने की दे डाली नसीहत

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 7, 2024, 01:24 PM IST

Mayawati Attack on Akhilesh Yadav:बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अखिलेश यादव पर हमला बोला, कहा-सपा प्रमुख अपने गिरेबान में झांकें बीजेपी को आगे बढ़ाने में उनका दामन कितना दागदार।

Mayawati Advised Akhilesh Yadav: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने बसपा की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे। मायावती ने कहा कि बसपा पर अनर्गल तंज कसने से पहले सपा प्रमुख को अपने गिरेबान में झांककर जरूर देखना चाहिए कि बीजेपी को आगे बढ़ाने व मेलजोल में उनका दामन कितना दागदार है।

अखिलेश ने शनिवार को बलिया दौरे के दौरान मायावती के 'इंडिया' (I.N.D.I.A) गठबंधन में शामिल होने पर गठबंधन के मजबूत होने को लेकर पूछे गए सवाल पर 'मायावती पर भरोसे के संकट' की बात कही थी।

End of Feed