'समृद्धि, सफलता के रंगों की बौछार हो', PM मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने कहा कि होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है। पीएम ने कहा कि 'सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए।

PM Modi wishes Holi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। X पर अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि होली का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशिया लेकर आए और समृद्धि-सफलता के रंगों की बौछार हो। पीएम ने कहा कि होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है। पीएम ने कहा कि 'सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।'

PM Modi

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं।

संस्कृत का श्लोक शेयर किया

उन्होंने होली के अवसर पर 'संस्कृत सुभाषितम्' भी शेयर किया और लिखा, "उद्भिन्नस्तबकावतंससुभगाः प्रे खन्मरुन्नर्तिताः, पुष्पोद्गीर्णपरागपांशुललसत्पत्रप्रकाण्ड त्विषः। गम्भीरक्रमपञ्चमोन्मदपिकध्वानोच्छलद्गीतयः, प्रत्युज्जीवितमन्मथोत्सव इव क्रीडन्त्यमू भूरुहः॥" 'संस्कृत सुभाषितम्' में कहा गया है, "वसंत की मनमोहक हवा के झोंकों से जैसे सुंदर कमल खिल उठते हैं, वैसे ही रंग-बिरंगे फूलों और सुगंध से सजे हुए प्रेम का भव्य उत्सव पूरे आनंद से फैल रहा है। चारों ओर मधुर गीत गूंज रहे हैं, जो मानो जीवन में फिर से नई चेतना जगा रहे हैं।"

End of Feed