देश

दिल्ली में फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब को मिला राजकीय सम्मान, इस बार रायसीना डॉयलॉग के हैं मुख्य अतिथि

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं।' एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। यहां उनकी अगवानी विदेश राज्य मंत्री ने की। फिनलैंड के राष्ट्रपति रायसीना डॉयलॉग 2026 के मुख्य अतिथि हैं। यह समारोह जियो-पॉलिटिक्स एवं जिओ-इकोनॉमिक्स का बहुत बड़ा मंच है।

Image

दिल्ली में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब।

Photo : ANI

Finland President Alexander Stubb : फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने पर उनका राजकीय सम्मान किया गया। वह रायसीना डॉयलॉग 2026 में हिस्सा लेंगे। उनके भारत पहुंचने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि 'भारत में आपका गर्मजोशी भरा स्वागत! फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं।' एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। यहां उनकी अगवानी विदेश राज्य मंत्री ने की। फिनलैंड के राष्ट्रपति रायसीना डॉयलॉग 2026 के मुख्य अतिथि हैं। यह समारोह जियो-पॉलिटिक्स एवं जिओ-इकोनॉमिक्स का बहुत बड़ा मंच है।

पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर होगी चर्चा

रिपोर्टों के मुताबिक इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। वे आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार शेयर करेंगे, जिसमें मल्टीलेटरल मंचों पर सहयोग भी शामिल है। प्रधानमंत्री, मेहमान मेहमान के सम्मान में लंच देंगे।

राष्ट्रपति स्टब मुंबई भी जाएंगे

राष्ट्रपति स्टब माननीय राष्ट्रपतिजी द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे। माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन और माननीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर राष्ट्रपति स्टब से मिलेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति स्टब मुंबई जाएंगे जहां वे महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलेंगे। वे भारतीय बिजनेस लीडर्स से बातचीत करेंगे और एक भारत-फिनलैंड बिजनेस इवेंट में शामिल होंगे। वे मुंबई यूनिवर्सिटी में छात्रों को भी संबोधित करेंगे।

आपसी सहयोग और मजबूत करेंगे दोनों देश

भारत और फिनलैंड के बीच गहरे, दोस्ताना और कई तरह के रिश्ते हैं, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं। फिनलैंड यूरोपियन यूनियन और नॉर्डिक क्षेत्र में भारत का एक अहम पार्टनर है। फरवरी 2026 में AI इम्पैक्ट समिट के लिए फिनलैंड गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम पेटेरी ओर्पो के हाल ही में भारत दौरे के बाद राष्ट्रपति स्टब का दौरा, दोनों देशों के कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने और लोगों के बीच संबंधों को गहरा करने के साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article