Mausam Ka Hal: बारिश की कैद में दिल्ली-एनसीआर, यहां बर्फबारी-शीतलहर करेगी हालत खराब; कोहरा थाम देगा ट्रेनों की रफ्तार

Mausam Ka Hal: उत्तर और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में भीषण ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है तो पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य में बर्फबारी के चलते जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को हल्की बारिश हुई और रविवार को भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर से कई राज्यों में घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Mausam Ka Hal: उत्तर और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में भीषण ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम को हल्की बारिश हुई और शहर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली से लेकर कश्मीर तक चल रही शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर से कई राज्यों में घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

India Cold Weather

मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम ने बदली करवट

आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि सुबह शहर में कोहरे की मोटी परत छाने के कारण दृश्यता कम हो गई और रेल परिचालन प्रभावित हुआ है जिससे 45 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। मध्य दिल्ली क्षेत्र सहित राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

End of Feed