शहर

कल का मौसम 11 January 2025: आंधी-तूफान बारिश ओलावृष्टि से बढ़ेगा जाड़ा, बर्फबारी-कोहरे के साथ गिरेगा पाला; कोल्ड डे का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 11 January 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत तमिलनाडु ऊटी और मेघालय के कुछ हिस्सों में जारी बर्फबारी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। इधर, मैदानी इलाकों दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश और बिहार राजस्थान समेत छत्तीसगढ़-झारखंड में भीषण सर्दी और घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। आईएमडी ने अगले सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान व्यक्त किया है। 10 और 12 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

Image

भारत का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत में सर्दी से फिलहाल राहत के चांस कम ही दिखाई दे रहे हैं। शाम सुबह भीषण कोहरा और दिन भर चल रही शीतलहर से पारा लगातार न्यूनतम स्तर की ओर बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर राज्यों में सूरज बादलों के पीछे छिपा हुआ है, जिससे दिनभर गलन का एहसास हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, पंजाब-हरियाणा, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, अरुणाचल, असम समेत कई राज्यों में ठंड ने लोगों को घरों पर दुबकने को मजबूर कर रही है। उत्तरी राज्यों में अगले सप्ताह तक कोहरे की चादर बिछी नजर आएगी, जिसके असर से रेल यातायात, हवाई सफर और सड़क परिवहन बुरी तरह प्रभावित रहेगा। उधर, पहाड़ी क्षेत्रों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भीषण बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों मौसम बर्फीला बना हुआ है। आईएमडी ने 10 से 12 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टि सर्दी को और बढ़ाएगा। साथ ही सुबह पाला गिरेगा।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली एनसीआर, नोएडा गाजियाबाद के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है, जिससे विजिबिलिटी शून्य के आसपास दर्ज की जाएगी। घने कोहरे का असर विमान और रेल सेवाओं पर भी पड़ेगा। दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के कारण शुक्रवार को करीब 150 से अधिक उड़ानें औसतन 41 मिनट लेट रहीं, जबकि करीब 26 ट्रेनें देरी से चलीं। उत्तर भारत में पिछले कुछ हफ्तों में घने कोहरे के कारण सैकड़ों उड़ानें और ट्रेनें रद्द या विलंबित हुई हैं। शुक्रवार की सुबह खराब दृश्यता के कारण दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में वाहन रेंगते हुए देखे गए। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 6 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान में कमी आने के संकेत हैं।

दिल्ली में कितना प्रदूषण है

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में एक्यूआई 408 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में आ गया, जबकि यूपी के नोएडा में एक्यूआई 328 दर्ज किया गया जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 295 'खराब' रहा और गाजियाबाद भी 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा, जो 318 पर पहुंच गया।

कितना प्रदूषण स्तर बेहतर कितना खराब

शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 'गंभीर' माना जाता है। दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर केंद्र के पैनल ने मौसमी परिस्थितियों के कारण वायु प्रदूषण के स्तर में तेज वृद्धि के बीच गुरुवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत चरण 3 प्रतिबंधों को फिर से लागू किया।

उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए कोहरे और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र लखनऊ के मुताबिक, अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने तथा उसके बाद 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद अगले 4 दिनों में 2 डिग्री से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा सकती है।

लखनऊ, कानपुर बनारस का मौसम

वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा, मेरठ, बरेली, देवरिया, झांसी, अलीगढ़, गाजियाबाद में समेत पूरे राज्य में ठंड का सितम जारी रहेगा। गंगा और वरुणा नदी किनारे जबरदस्त कोहरा देखने को मिल रहा है। जौनपुर की अगर बात करें तो यह शहर भी कोहरे की चादर में लिपटा हुआ दिखाई दिया। यहां घने कोहरे के कारण खेत खलिहान व सड़कें धुंधली नजर आईं।

पंजाब का मौसम कैसा रहेगा

पंजाब के अमृतसर में सबसे ज्यादा कोहरा देखने को मिल रहा है। अमृतसर शहर में शीतलहर के बीच घना कोहरा छाया रहा। यहां कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित नजर आ रहा है। पंजाब का फाजिल्का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आईएमडी के मुताबिक, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़, अंबाला, हिसार और करनाल में तेज हवाओं के बीच सुबह और शाम भीषण कोहरा छाया रहेगा। शुक्रवार को पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और पटियाला में 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना में यह 5.4 डिग्री, पठानकोट में 4.2 डिग्री, बठिंडा, में 5.4 डिग्री और फरीदकोट तथा गुरदासपुर जिलों में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में मौसम कैसा है

हरियाणा के रोहतक समेत कई जिलों घने कोहरे की छाई सफेद चादर दिखाई दे रही। लोगों को घरों से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धुंध के कारण आम जनजीवन प्रभावित है। शुक्रवार को अंबाला का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री, हिसार में चार डिग्री, करनाल तथा सिरसा में पांच डिग्री और रोहतक में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कमोबेश कुछ ऐसा ही मौसम आने वाले सप्ताह में भी देखने को मिलता रहेगा।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान के अनेक इलाकों में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व ओलावृष्टि होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस बीच राज्य के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी जारी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10 और 11 जनवरी को राज्य में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है। इसके असर से आगामी 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है।

राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम केंद्र के अनुसार 10 जनवरी की रात जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में बादलों की गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 11 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। राज्य में 12 जनवरी से फिर मौसम शुष्क रहने तथा कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।करौली में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री, दौसा में 4.3 डिग्री, संगरिया में 4.4 डिग्री, चूरू में 5.4 डिग्री, गंगानगर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगे तापमान में और कमी देखी जा सकती है।

बिहार में कब तक रहेगी ठंडी

बिहार में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है, जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। दिन में चल रहीं तेज हवाएं गलन बढ़ा रही हैं। खासकर, सुबह के वक्त पाला भी गिर रहा है। पटना, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, राजगीर, अररिया, आरा, वैशाली समेत करीब 28 जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी देखी जा रही है। पटना में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ करीब 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। राज्य का समस्तीपुर 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा बना हुआ है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि राज्य के उत्तरी और दक्षिणी पूर्व भागों में घना कोहरा छाए रहेगा। घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 12 जनवरी को बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल समेत कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी है।

मुंबई में मौसम का हाल

महाराष्ट के नागपुर, कोल्हापुर, पुणे, औरंगाबाद, ठाणे, नासिक समेत मुंबई में भी उत्तर भारत में पड़ रही ठंड का असर है। इन जिलों में भी सुबह शाम सर्दी का एहसास हो रहा है। मुंबई में शनिवार 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया है। अगले 12, 13, 14 और 15 जनवरी को मायानगरी में तापमान स्टेबल रहेगा। मुंबई में प्रदूषण का स्तर 135 एक्यूआई तक बना हुआ है।

हिमाचल में कैसा है मौसम

हिमाचल में 11 जनवरी को एक बार फिर मौसम करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 और 12 जनवरी को प्रदेश के निचले पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्य बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में बर्फबारी का मौसम

कुछ इसी प्रकार का मौसम उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। बारिश ने होने से सूखी ठंडी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभान ने राज्य के देहरादून, नैनीताल समेत कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। 11 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में और कमी आने की संभावना है। राज्य में कोल्ड डे जारी है।

कब जारी होता है कोल्ड डे?

उत्तर भारत के कई राज्यों में कोल्ड डे जारी है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है। इसके अभी और जारी रहने के संकेत हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article