'भारतीय खाना तीखा होता है...', तिहाड़ में बंद अमेरिकी 'आतंकी ट्रेनर' की 'अमेरिकन डाइट' की मांग, 50 दिनों से भूख हड़ताल पर

American Style Diet Plea NIA: तिहाड़ जेल में बंद अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक की कोर्ट से गुहार। भारतीय खाने को बताया 'ज्यादा तीखा और तैलीय'। 'अमेरिकन डाइट' की मांग को लेकर 50 दिनों से भूख हड़ताल पर।

Matthew VanDyke Tihar Jail: भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को निशाना बनाने वाली एक बड़ी आतंकी साजिश और म्यांमार के सशस्त्र विद्रोही गुटों को ड्रोन वॉरफेयर की ट्रेनिंग देने के आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरन वैनडाइक (Matthew Aaron VanDyke) ने दिल्ली की तिहाड़ जेल के खाने पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद 45 वर्षीय वैनडाइक ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर कर 'अमेरिकन-स्टाइल डाइट' ) दिए जाने की अनुमति मांगी है।

'भारतीय खाना तीखा होता है...', तिहाड़ में बंद अमेरिकी 'आतंकी ट्रेनर' की 'अमेरिकन डाइट' की मांग, 50 दिनों से भूख हड़ताल पर

'भारतीय खाना तीखा होता है...', तिहाड़ में बंद अमेरिकी 'आतंकी ट्रेनर' की 'अमेरिकन डाइट' की मांग, 50 दिनों से भूख हड़ताल पर

आरोपी के वकीलों ने अदालत को बताया कि तिहाड़ जेल में परोसा जाने वाला 'तीखा, मसालेदार, तैलीय और डीप-फाइड' भारतीय खाना खाने में वैनडाइक पूरी तरह असमर्थ है। इस वजह से वह पिछले करीब 50 दिनों से जेल के भीतर भूख हड़ताल पर है और केवल तरल पदार्थों के सहारे जीवित है।

End of Feed