मथुरा-वृंदावन हुए पूरी तरह से 'हाउस फुल', 'लंबे वीकेंड' का असर, गाड़ियों की भी लंबी कतारें

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 2, 2023, 06:34 PM IST

मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में इतवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा ऐसा इसलिए कि लंबा वीकेंड पड़ गया साथ ही यहां आने श्रद्धालुओं के वाहनों ने वृंदावन जाम कर दिया।

Mathura Vrindavan News: मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ पहुंची हुई है बताते हैं शनिवार इतवार के साथ ही सोमवार यानि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर छुट्टी के चलता लंबा वीकेंड हो गया जिसकी वजह से हर कोई राधे-कृष्ण भगवान के दर्शनों को मथुरा-वृंदावन की ओर निकल पड़ा जिसके चलते वहां पर भीड़ का सैलाब सा उमड़ पड़ा।

एक अनुमान के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस दौरान करीब 10 लाख टूरिस्ट वहां पहुंचे हैं, जिसके चलते ये पवित्र धाम भक्तों की भीड़ से पट गया और हर ओर सिर ही सिर दिखाई दे रहे हैं।

End of Feed