आज घर से संभलकर निकलें दिल्लीवाले, लाल किला पर जुटेंगे हजारों लोग, कई रास्ते रहेंगे बंद; पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Janjati Saanskritik Samagam: दिल्ली के लाल किला मैदान में 24 मई को जनजातीय सांस्कृतिक समागम का आयोजन होगा, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे।

Janjati Saanskritik Samagam: दिल्ली के लाल किला मैदान में 24 मई को एक बड़ा जनजातीय सांस्कृतिक समागम आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर से आदिवासी समाज के करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर राजधानी में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को खास तौर पर मजबूत किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने लोगों के लिए नई एडवाइजरी (Delhi traffic diversion) जारी करते हुए कई इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू करने की जानकारी दी है। यह कार्यक्रम जनजाति जागृति समिति की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

Janjati Saanskritik Samagam

दिल्ली पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर जारी की एडवाइजरी (Photo: AI Generated)

दोपहर से कई मुख्य सड़कों पर यातायात रहेगा प्रभावित

इसके तहत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से कई शोभायात्राएं निकाली जाएंगी, जो आखिर में लाल किला पहुंचेंगी। ये यात्राएं श्यामगिरी मंदिर, रामलीला मैदान, राजघाट, कुदेसिया पार्क और अजमेरी गेट जैसे स्थानों से शुरू होंगी। बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ निकलने से मध्य और उत्तर दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दोपहर से कई मुख्य सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा।

End of Feed