भारत-US रिश्तों को नई रफ्तार देने में जुटे ट्रंप के सिपहसालार रुबियो, वीजा से लेकर QUAD तक दिए बड़े संकेत; गर्मी पर कह दी ये बात

भारत दौरे पर आए ट्रंप के मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि भारत अमेरिका का अहम साझेदार है। इस दौरान उन्होंने आने वाले महीनों में वीजा से लेकर QUAD तक महत्वपूर्ण घोषणाएं करने का भी एलान किया।

नई दिल्ली में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अमेरिकी दूतावास के नए 'यूएस एम्बेसी सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग' का उद्घाटन किया। इस मौके पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे। इस दौरान रूबियो मे भारत-अमेरिका साझेदारी को “बेहद महत्वपूर्ण” बताया। उन्होंने भारत के साथ अमेरिकी रिश्तों, इंडो-पैसिफिक रणनीति और वीजा नीति को लेकर कई बड़े संकेत दिए।

मार्को रूबियो।

मार्को रूबियो। (फोटो-पीटीआई)

रुबियो ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और अमेरिका की साझेदारी अब सिर्फ कूटनीतिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आर्थिक, सामरिक, तकनीकी और सुरक्षा सहयोग का मजबूत आधार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में दोनों देशों के रिश्तों को लेकर कई नए और रोमांचक ऐलान किए जा सकते हैं।

End of Feed